Rajasthan: CET Exam में ब्लूटूथ इयरफोन से नकल करते पकड़ाया मुन्नाभाई, आंसर बुक और OMR शीट जब्त
जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर RSMSSB CET Exam में एक परीक्षार्थी नकल कराते हुए पकड़ाया। आरोपी की ओएमआर शीट और आंसर बुक पुलिस को सौंपी गई है।
विस्तार
जयपुर में कर्मचारी चयन आयोग (CET)-2022 में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया। परीक्षार्थी ब्लूटूथ इयरफोन से नकल कर रहा था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार परीक्षा में परीक्षार्थी पवन कुमार शर्मा पुत्र गिरिराज प्रसाद शर्मा (22) निवासी दणाउ खुर्द तुंगा नकल करते हुए पकड़ा गया। जयपुर के हवामहल बाजार स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी CET की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान सुबह नौ बजे परीक्षार्थियों की तलाशी ली गई। जिसमें पवन कुमार शर्मा ब्लूटूथ इयरफोन से नकल करता हुआ मिला। जिसके बाद उसकी आंसर बुक और OMR शीट को जब्त कर लिया गया। स्कूल प्रिंसिपल रामबाबू गुप्ता ने पवन कुमार शर्मा पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।