{"_id":"599ebadd4f1c1b526e8b48a5","slug":"stress-on-border-impact-here-china-has-no-entry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Border पर तनाव का यहां असर, चाइना को NO ENTRY","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Border पर तनाव का यहां असर, चाइना को NO ENTRY
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 24 Aug 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
Demo Pic
भारत और चीन के बॉर्डर पर बढ़ते तनाव का असर अब साफ-साफ नजर आने लगा है। इस बार दशहरा-दीपावली मेले में चाइनीज माल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह मेला इस बार तेरह दिन चलेगा।
उदयपुर नगर निगम की सांस्कृतिक समिति की बैठक में आज मेला अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया गया। जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष जगदीश मेनारिया ने बताया कि इस वर्ष दीपावली 19 अक्टूबर की है। इस कारण मेले की शुरुआत 10 अक्टूबर से होगाी। मेला 22 अक्टूबर तक चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम 8 दिन तक चलेंगे। इस दौरान इस मेले में चाइनीज वस्तुओं का उपयोग और बेचान प्रतिबंधित रहेंगे। यहां मेले में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस बार खास आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसका कारण ये है कि इस बार मेले में पूर्व में प्रस्तुतियां दे चुके कलाकारों को रिपीट नहीं किया जाएगा।