फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   streets look dirty, people become angry

गलियां नहीं हुई 'स्वच्छ' तो चौराहे को कर दिया गंदा

Thu, 12 Oct 2017 01:43 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 01:43 PM IST
विज्ञापन
streets look dirty, people become angry
कोटा में लोगों ने चौराहे पर फैला दिया कचरा - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान के बिल्कुल विपरित हालात इस शहर में नजर आने लगे तो लोग भड़क गए। गलियों में सफाई नहीं हुई तो वे गलियों का कचरा समेट कर चौराहे पर डाल गए। इसे लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि व जिम्मेदारों को भी जमकर कोसा।
विज्ञापन


दरअसल, कोटा के केशवपुरा इलाके में आज सुबह गंदगी और वार्ड में फैली अव्यवस्था से नाराज वार्ड 48 के बाशिंदों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग गंदगी से इतने परेशान थे कि उन्होंने केशवपुरा सर्किल पर आकर वार्ड की गंदगी को सड़क पर डाल दिया।
विज्ञापन


लोगों ने पार्षद विनोद नायक और महापौर के खिलाफ जमरकर नारेबाजी की। स्थानीय महिलाएं भी विरोध जताने सड़क पर उतरी और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ आवाज उठाई। लोगों का आरोप है कि डेंगू और स्वाइन फ्लू से लोग पीड़ित हैं, लेकिन न तो पार्षद इस वार्ड की सफाई करवा पा रहे हैं और न ही महापौर। लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर मौके पर ही महापौर को बुलवाने की मांग की। काफी देर चले हंगामे के बाद महावीर नगर थाना पुलिस ने लोगों से समझाइश की और जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed