{"_id":"5916df144f1c1b152285249b","slug":"stone-thrown-during-police-peace-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसवाड़ा उपद्रव: शांति की अपील करने पहुंचे आईजी पर फेंके पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांसवाड़ा उपद्रव: शांति की अपील करने पहुंचे आईजी पर फेंके पत्थर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 13 May 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
मौजूद पुलिस दल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बांसवाड़ा में शांति प्रयासों पर उपद्रवी भारी पड़ रहे हैं। शनिवार को यहां आईजी के नेतृत्व में शांति मार्च निकाला गया। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हालात को काबू में किया।
बांसवाड़ा में दो समुदायों के लोगों के बीच मामूली झगड़े ने साम्प्रदायिक उपद्रव का रुप ले लिया। यहां दो दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है। इलाके में शांति प्रयासों के तहत शनिवार को आईजी आनंद श्रीवास्तव ने लाव लश्कर के साथ दौरा किया और लोगों से माइक पर शांति बनाए रखने की अपील की। इस शांति मार्च के दौरान कुछ लोगों ने उन पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। गनीमत रही की किसी को चोट नहीं आई। आईजी श्रीवास्तव ने कहा कि शांति मार्च का मकसद लोगों को शांति बरतने का संदेश देना है।
दूसरी तरफ इलाके में शांति बनी हुई लेकिन, तनाव बरकरार है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच समझाइश के दौर भी चल रहे है। प्रशासन ने अभी कर्फ्यू में ढील देने का कोई फैसला नहीं लिया है। स्थिति में सुधार होने पर इसका समय घोषित किया जाएगा। कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में जरुरत की चीजों के लिए लोगों को परेशानी होने लगी है।