{"_id":"637dc0da9cc637456149b597","slug":"stone-pelting-between-two-sides-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: राजधानी जयपुर में बिगड़ा माहौल, कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी, मौके पर पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: राजधानी जयपुर में बिगड़ा माहौल, कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी, मौके पर पुलिस बल तैनात
Wed, 23 Nov 2022 01:05 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 23 Nov 2022 01:05 PM IST
सार
जयपुर में बराती और होटल कर्मचारी में झड़प हो गई। जिसके बाद माहौल बिगड़ गया। पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जयपुर में दो पक्षों में पत्थरबाजी
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजधानी जयपुर में मंगलवार देर रात आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर पथराव किया। पत्थरबाजी में 12 से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जयपुर के माणक चौक थाना क्षेत्र में स्थानीय लोग और होटल कर्मियों के बीच झड़प हो गई। दो समुदायों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद मौके पर माहौल बिगड़ गया। सूचना पर भारी पुलिस बल पहुंची और मामले को शांत करवाया। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने छह से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद से स्थानीय लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख ने बताया कि चांदी की टकसाल स्थित एक होटल में ठहरी बरात के कुछ लोगों और होटल कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पत्थरबाजी कर दी। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि दो लग्जरी गाड़ी को तोड़ने के भी वीडियो सामने आए हैं। वीडियो और सीसीटीवी के आधार पर पथराव करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रात को खाना परोसने को लेकर कहासुनी हुई थी। माणक चौक थाने में दोनों पक्षों ने मामला दर्ज करवाया है।