फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Stepmother beaten son

सौतेली मां ने इतना मारा कि बेसुध हो गया मासूम

Mon, 10 Apr 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 10 Apr 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
Stepmother beaten son
पिटाई के बाद मासूम के चेहरे पर सूजन - फोटो : amar ujala
अजमेर के ब्यावर कस्बे में सौतेली मां ने अपने बेटे को इतना मारा कि वह बेसुध होकर घर से बाहर पड़ा मिला। पड़ोसियों ने उसे देखा तो पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन


ब्यावर के डाॅ. सज्जन सिंह काॅलोनी निवासी जगदीश कुमावत की पत्नी द्वारा अपने पांच वर्षीय सौतेले बेटे की बेरहमी से पिटाई करने की करतूत उस समय खुल गई जब बच्चा बेसुध होकर घर से कुछ ही दूरी पर पड़ा मिला। पड़ोसियों ने उससे पूछा तो उसने अपने साथ रोज होने वाली घटना के बारे में बताया। बच्चे के शरीर पर भी चोटों के निशान मिले।


बच्चे ने पड़ोसियों को यह भी बताया कि उसकी मां की पिटाई उसके पिता के सामने भी जारी रहती है और पिता चुपचाप देखते रहते हैं लेकिन उसे बचाते नहीं। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी तो पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे, लेकिन पारिवारिक मामला कहकर चलते बने। उधर, ब्यावर में हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है और पुलिस पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed