फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Statues taken out after 18 years

18 साल बाद बाहर निकले भगवान...देखने उमड़ पड़े लोग

Mon, 19 Jun 2017 01:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 19 Jun 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
Statues taken out after 18 years
जैन प्रतिमाएं निकाली गई गर्भगृह से बाहर - फोटो : अमर उजाला
जयपुर के पास सांगानेर में सोमवार को एक अनोखा आयोजन हुआ। 18 साल के बाद दिगंबर जैन संघी मंदिर के गर्भगृह से देव प्रतिमाएं निकाली गई। सालों बाद बाहर निकाली गई इन प्रतिमाओं को देखने के लिए जैन श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ गया। इस मौके पर कई धार्मिक आयोजन भी किए गए। सात दिन केबाद इन प्रतिमाओं को फिर से गर्भगृह में रखा जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल इन देव प्रतिमाओं को जैन मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के सान्निध्य में निकाला गया। इतने समय से ये प्रतिमाएं बहुमंजिला मंदिर के गर्भगृह में रखी गई थी। इन्हें निकाल कर अलौकिक अमृतसिद्धि दर्शन महोत्सव शुरू किया गया। सालों बाद बाहर आई इन प्रतिमाओं के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लग ग।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सबसे पहले साल 1933 में गर्भ गृह से बाहर निकाला गया था। उसके बाद 1971, 1982,1992,1994 और 1999 में निकाला गया। अब करीब 18 साल बाद फिर से प्रतिमाओं के बाहर निकालकर उत्सव मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मंजिला मंदिर में दो मंजिलें ऊपर हैं तो पांच मंजिलें भूमिगत हैं, जिनमें गर्भगृह में प्रतिमाएं रखी जाती है। इस उत्सव के लिए खास इंतजाम भी किए गए। जिस मंच पर प्रतिमाओं को आसीन करवा गया है, उस मंच को विदेशों से लाए गए फूलों से सजाया गया है। स्वर्ण कलश से अभिषेक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed