{"_id":"595a29ed4f1c1ba7678b45d9","slug":"state-level-compitetion-will-be-held-july-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"9.90 लाख की स्कॉलरशिप्स, इसके लिए पांच से होगा कॉम्पीटिशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9.90 लाख की स्कॉलरशिप्स, इसके लिए पांच से होगा कॉम्पीटिशन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर स्कॉलरशिप्स जीतने का मौका दे रहा है। इसके लिए बोर्ड की ओर से तीन दिवसीय राज्यस्तरीय सृजनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन 5 से 7 जुलाई तक राजकीय जवाहर सीनियर सैकण्डरी स्कूल, अजमेर में होगा।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से 9,90,000 रुपए की पुरस्कार राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी 33 जिलों से 125 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। ये वे विद्यार्थी हैं जो जिला स्तर पर आयोजित निबन्ध, आशुभाषण, क्विज, चित्रकला और एकलगीत प्रतियोगिता में प्रथम रहे हैं।
बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया कि राजस्थान बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2016-17 के प्रारम्भ में बोर्ड से सम्बद्ध लगभग 29000 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के अध्ययनरत विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं सृजनात्मक कौशल अभिवृद्धि के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया था। इसमें ब्लाॅक और जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के पहले दिन बुधवार को आशुभाषण प्रतियोगिता होगी। जिसमें भारत के प्राचीन इतिहास, विकास सभ्यताएं, भाषा एवं संस्कृति, प्रदेश की अर्थव्यवस्था आदि विषय रहेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को निबन्ध, एकलगीत, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। शुक्रवार को पुरस्कार वितरण समारोह होगा। इसमें राज्य स्तर पर प्रथम रहे प्रतियोगी को 2500, द्वितीय को 2000 और तृतीय को 1500 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।