{"_id":"5922b7a94f1c1b4d6a5369d0","slug":"started-llb-exam-in-rajasthan-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाक चौबंद इंतजामों के बीच शुरू हुई एलएलबी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाक चौबंद इंतजामों के बीच शुरू हुई एलएलबी परीक्षा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 22 May 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
राजस्थान विवि में पेपर लीक मामले के सामने आने के बाद विवि प्रशासन परीक्षाओं को लेकर बेहद गंभीर है। यही कारण है कि सोमवार को विवि में शुरू हुई एलएलबी की परीक्षाओं में व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई। एलएलबी की परीक्षा तीन बजे से शुरू हुई हैं जो तीन घंटे तक चलेंगी।
एलएलबी प्रथम वर्ष की परीक्षा सोमवार से शुरू हुई। 23 मई से सैकंड ईयर और 24 मई से थर्ड ईयर की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो करीब एक माह चलेंगी। ये परीक्षाएं 21 जून तक समाप्त होंगी। इन परीक्षाओं को लेकर विवि ने नकल रोकने के लिए खासे इंतजाम किए हैं। उड़न दस्तों की परीक्षाओं पर पैनी नजर रहेगी, वहीं पेपर्स की सिक्योरिटी और गोपनीयता भी अहम चुनौती होगी। इसके लिए विवि ने सारे एहतियात बरते हैं। परीक्षा से ठीक पहले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि विवि के सर्वर में तकनीकी रूप से परेशानी होने की वजह से इस तरह की परेशानी हुई।