{"_id":"59390e1b4f1c1b801c9c9dfa","slug":"speedy-bus-crushed-female-sweeper-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर सफाई कर रही तेज रफ्तार बस ने महिला सफाइकर्मी को कुचला,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर सफाई कर रही तेज रफ्तार बस ने महिला सफाइकर्मी को कुचला,मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
विलाप करते मृतका के परिजन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर में ब्रहस्पतिवार को फिर एक महिला तेज रफ़्तार बस का शिकार हो गई। तेज रफ्तार बस ने महिला सफाई कर्मचारी को लापरवाही के चलते कुचल दिया। बस की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक मृतक पूजा सुबह सफाई के लिए अपनी मां के साथ निकली थी परंतु बेरियर चौक पर तेज गति से आ रही बस ने पूजा को कुचल दिया।
मृतका की मां किनञा देवी के अनुसार मृतका पूजा काफी लंबे समय से अपने पीहर में रह रही थी। बताया जा रहा है पति के साथ अनबन के चलते पूजा अपने और दो बच्चों का सड़कों पर सफाई करके पेट पाल रही थी लेकिन ब्रहस्पतिवार को उन दो मासूमों का जीवन चलाने वाली उनकी मां काल का ग्रास बन गई। घटना की जानकारी पाते ही फूलबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।मृतका के परिजनों के अस्पताल पहुंचने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम किया गया। आरोपी बस चालक घटनास्थल से बस छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और जांच में जुटी गई है।