{"_id":"593fbca48664198d5d8b4707","slug":"special-pooja-for-india-s-victory-in-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैम्पियंस ट्रॉफी भारत जीते, जलाई छह फीट की अगरबत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैम्पियंस ट्रॉफी भारत जीते, जलाई छह फीट की अगरबत्ती
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैम्पियंस ट्रॉफी भारत के पास होगी या नहीं ये तो वक्त ही बताएगा। इससे पहले भारत की जीत के लिए पूजा अर्चना और दुआओं का दौर शुरू हो चुका है। उदयपुर में मंगलवार को विशेष पूजा का आयोजन हुआ। इसके तहत सूरजपोल स्थित बाला हनुमान मंदिर पर छः फीट ऊंची अगरबत्ती की धूप लगाई गई।
मंदिर के महंत ने अखंड अगरबती को प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और भक्त भी मौजूद थे। कार्यक्रम के आयोजक अनुज सिंह ने बताया कि चैंपियंस ट्रॉफी दुनिया भर में हर क्रिकेट प्रेमी के लिए एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट है। खासकर भारत में, यहां क्रिकेट एक धर्म है। हमारे भारत के लिए प्रार्थना अभियान के साथ, हम पूरे देश की प्रार्थनाओं को एक साथ लाने का इरादा रखते हैं। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। भारत का सेमीफाइनल अब बांगलादेश से होगा। भारत की जीत के लिए देश भर में प्रार्थनाएं होने लगी हैं।