{"_id":"595380d74f1c1b81138b467a","slug":"son-scolded-by-his-father-climbed-on-high-tension-line-pillar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने डांटा तो शराबी युवक चढ़ा बिजली के खंभे पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने डांटा तो शराबी युवक चढ़ा बिजली के खंभे पर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 28 Jun 2017 03:47 PM IST
विज्ञापन
खंभे पर चढ़े युवक को नीचे उतारता उसका भाई
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर घर में झगड़ा कर रहे एक युवक को उसके पिता ने डांट क्या दिया कि वो गुस्सा होकर बिजली के खंभे पर जा चढ़ा। युवक करीब आधे घंटे तक खंभे पर ही चढ़ा रहा और तमाशा करता रहा फिर काफी समाझाईश के बाद उसका गुस्सा शांत हुआ।
मामला जोधपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र का है जहां अपने पिता के डांटने से गुस्साए युवक दल्ले खां की चक्की चौराहे के पास हाई टेंशन बिजली के पोल पर जा चढ़ा। इस दौरान युवक आत्महत्या करने की धमकी देता रहा।
युवक को पोल पर चढ़ा देख वहां काफी भीड़ जमा हो गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और युवक के भाई ने समझाइश कर करीब आधे-पौन घंटे बाद उसे सकुशल नीचे उतारा। गनीमत यह रही की उस समय लाइन में विद्युत आपूर्ति बंद थी जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को दल्ले खां की चक्की चौराहे पर बस स्टैंड के पास झुग्गी झोंपड़ी में रहने वाले प्रभु बावरी पुत्र बंशीलाल का झोंपड़ी में भाई व परिजन से झगड़ा हो गया। युवक ने बहुत शराब भी पी रखी थी। यह देख पिता बंशीलाल ने उसे डांट दिया। आवेश में आकर वह झोंपड़ी से निकल गया और सुभाष नगर मोड़ के सामने हाई टेंशन बिजली के पोल पर चढ़ गया। यह घटनाक्रम करीब आधे घंटे तक चलता रहा।
सूचना के बाद मौके पर लोग जमा हो गए और लोगों ने किसी अनहोनी की आशंका से हाई टेंशन लाइन के नीचे से दूर हट गए। युवक के बड़े भाई ने अपने भाई को बड़ी मुश्किल से समझा बुझाकर बिजली के पोल से नीचे उतारा जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस ने युवक प्रभु को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।