फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Son-in-law murdered mother in law

सास ने किया पैसे देने से इंकार, घर जंवाई के सिर हुआ खून सवार!

Sat, 22 Jul 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law murdered mother in law
हत्या
रुपए न देना एक महिला को इतना भारी पड़ा कि गुस्सैल जंवाई ने लाठी से उसका सिर फोड़ दिया। महिला अचेत हो गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाली जिले के रायपुर थाना इलाके की रहने वाली वजी देवी के पति भैरु सिंह की मौत कुछ समय पहले हो गई थी। उसके एक ही लड़की थी, जिसका शादी हो चुकी थी। पति की मौत के बाद वजी देवी ने अपने बेटी और दामाद को अपने साथ ही रहने के लिए घर बुला लिया।


वजी देवी का दामाद अजमल शराब पीने का आदी था। करीब बारह दिन पहले वजी देवी अपने पेंशन लेने गई थी। घर लौटने पर अजमल ने उसका रास्ता रोका और शराब के लिए पैसे मांगे। वजी देवी ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज दामाद ने वहां पड़ी लाठी से अपनी सास का सिर फोड़ दिया। सिर पर चोट की वजह से वह अचेत हो गई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कल देर रात इस महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अजमल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अजमल की तलाश कर ही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed