फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   snake in jaipur highcourt

हाईकोर्ट में खड़ी कार के बोनट से लटक रहा था सांप, मचा हडकम्प

Fri, 11 Aug 2017 05:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
snake in jaipur highcourt
सांप को पकड़ने के बाद सपेरा - फोटो : amar ujala
अदालत परिसर की पार्किंग में खड़ी कार के बोनट से निकल रही सांप की पूछ देख हडकम्प मच गया।  
विज्ञापन


मामला राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर खंडपीठ परिसर का है। यहां गेट नंबर चार के पास स्थित पार्किंग में खड़ी एक कार के बोनट से सांप की पूछ बाहर निकली हुई नजर आई। 

इस पर सबसे पहले नजर वहां पार्क कर रहे एक अन्य कार मालिक की पड़ी। इसके बाद तो देखते ही देखते तमाशबीनों का जमघट लग गया। बार-बार 'वो दिखा-वो दिखा' ही सुनाई देता रहा। मामला कोर्ट के रजिस्ट्रार प्रशासन राजेंद्र शर्मा तक पहुंचा। वे भी वहां आ गए। 
विज्ञापन

सपेरों का बुलाकर पकड़वाया

snake in jaipur highcourt
सांप को काबू में करते सपेरे
रजिस्ट्रार प्रशासन राजेंद्र शर्मा ने सांप को पकड़ने के लिए सपेरों को बुलवाया। थोड़ी देर बाद वहां दो सपेरे पहुंचे और उन्होंने बड़ी मशक्कत से इस सांप का काबू में किया और कार के बोनट से बाहर निकाला। 

कई फीट लंबा यह सांप कार के इंजन के पास फंसा हुआ था। सपेरे इस सांप को जंगल में छोड़ने की बात कह कर वहां से ले गए। यह सांप वहां तक कैसे पहुंचा, इसको लेकर लोग भी आश्चर्य में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed