फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Six-hour relaxation in curfew in Jaipur

जयपुर बवाल: कर्फ्यू में अब 6 घंटे की ढील, लेकिन नहीं चलेगा इंटरनेट

Tue, 12 Sep 2017 12:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 12 Sep 2017 12:25 PM IST
विज्ञापन
Six-hour relaxation in curfew in Jaipur
बाजार में भीड़ - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में हुए बवाल के बाद कर्फ्यू में आज 6 घंटे की ढील दी गई है। पुलिस के अनुसार ये ढील 12 बजे से शुरू हो गई, जो 6 बजे तक जारी रहेगी। पुलिस के अनुसार हालात धीरे-धीरे सामान्य होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


रामगंज थाना इलाके में शुक्रवार देर रात हुए बवाल में मारे गए युवक आदिल के शव को पोस्टमार्टम के बाद कल दफना दिया गया था। इधर, भरत कोडवानी के शव का पोस्टमार्टम आज हो गया। फिलहाल हालात सामान्य होने के कारण छह घंटे की ढील दी है। कल ये कर्फ्यू में केवल दो घंटे की ढील दी गई थी।
विज्ञापन


ढील मिलते ही बाजार खुलने लगे हैं और लोग बाजार से अपनी जरूरत का समान खरीद रहे हैं। बाजारों में एक बार फिर से चहल पहल देखने को मिल रही है। पुलिस का भारी जाब्ता मौजूद है। इससे किसी भी तरह की आशंका से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद रहेगा इंटरनेट, असमाजिक तत्वों पर रहेगी नजरें

Six-hour relaxation in curfew in Jaipur
जयपुर में कर्फ्यू - फोटो : amar ujala
रामगंज में हुए उपद्रव के बाद चार थानों, रामगंज थाना, गलता गेट थाना, माणक चौक थाना और सुभाष चौक थाना में कर्फ्यू लगाया गया था। अब दी गई छूट के दौरान कमिश्नर ने निर्देश दिए हैं कि असमाजिक तत्वों पर खास नजर रखी जा रही है।

हालांकि इंटरनेट आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा। इंटरनेट फिलहाल 14 थाना क्षेत्रों में बंद रखा गया है। इंटरनेट सुविधा वापस शुरू करने को लेकर कोई निर्णय आज रात तक किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed