{"_id":"59c524694f1c1b1e688b5fbc","slug":"silver-coins-found-in-the-excavation-of-the-drain","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले की खुदाई में मिले चांदी के सिक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले की खुदाई में मिले चांदी के सिक्के
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 22 Sep 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
खुदाई में मिला सिक्का
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर के नगरा स्थित अशोक नगर भट्टा इलाके में आज शाम नाला खुदाई कार्य के दौरान चांदी के सिक्के मिले। इससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुरातत्व विभाग ने सिक्के अपने कब्जे में ले लिए हैं।
पार्षद रेखा पिंगोलिया ने बताया कि निगम की ओर से क्षेत्र में नाला निर्माण करवाया जा रहा है। यहां खुदाई के दौरान मजदूरों को चांदी के सिक्के नजर आए। उन्होंने जब इसकी जानकारी उन्हें दी तो और खुदाई करवाई गई। इस पर वहां पांच सिक्के चांदी के मिले। ये सभी सिक्के अंग्रेजी शासन के समय के बताए जा रहे हैं। पिंगोलिया ने बताया कि जिस जगह यह सिक्के मिले हैं वहां पहले रामदेवजी का मंदिर हुआ करता था। इसकी सूचना पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को दे दी गई। उन्होंने मौके पर आकर सिक्के कब्जे में ले लिए हैं।