फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   shatrughan sinha comment at kulbhusn jadhav in udaipur

शत्रुघ्न बोले - जाधव को पाकिस्तान से सही सलामत लाएंगे

Thu, 13 Apr 2017 02:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 13 Apr 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
shatrughan sinha comment at kulbhusn jadhav in udaipur
शत्रुघ्न सिन्हा
बीजेपी नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि पाकिस्तान से भारतीय नौ सेना के पूर्व अधिकारी कुलभूषण जाधव को भारत लाने के प्रयास जरूर सफल होंगे। उनकी सरकार महाराष्ट्र के इस लाल को सही सलामत अपने वतन लेकर आएगी।
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा सुनाए जाने को लेकर पाकिस्तान की निन्दा की। सिन्हा ने उदयपुर के एक होटल में प्रभा खेतान फांउडेशन और दी कल्चरल रॉन्दीवू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से यह बात कही। वे यहां किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री और विदेश मंत्री पूरी कोशिश कर रहे हैं कि इस मामले में कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस मामले में पूरा देश एक है।
विज्ञापन


यहां हम आपको बता दें कि पाकिस्तान पूर्व नौसेना अधिकारी कुलभूषण जाधव को रॉ का एजेंट बता रहा है। पाकिस्तान के अनुसार जाधव जासूसी करने के लिए पाकिस्तान में घुसे थे। उधर, भारत पाकिस्तान का पुरजोर विरोध कर रहा है और भारत ने कहा है कि अगर जाधव को फांसी होती है तो वो इसे सुनियोजित हत्या मानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि नए सीएम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाएंगे। सिन्हा ने बूचड़खानों के लिए कहा कि देश में सभी बूचड़खानों पर पाबंदी लगनी चाहिए।


गौहत्या को लेकर एक ही तरह का कानून देश में हो, ताकि किसी को भी ये आरोप लगाने का मौका ना मिले कि गाय उत्तर भारत में तो मम्मी है और नार्थ ईस्ट में यम्मी। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन लॉ और वन पीपुल लागू हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed