फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Shashi kapoor-s jaipur visit and the memorable story behind that

यहां शशि कपूर ने खोला अपनी 'डाइट' का वो राज, चौंक गए थे सुनने वाले

Mon, 04 Dec 2017 07:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 04 Dec 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
Shashi kapoor-s jaipur visit and the memorable story behind that
शशि कपूर
फिल्म अभिनेता शशि कपूर का आज निधन हो गया। शशि कपूर की जिंदादिली का अंदाजा एक वाकये से ही लगाया जा सकता है, जब उन्होंने अपनी सेहत का राज कई लोगों के सामने खोला।
विज्ञापन


दरअसल बात 2004-05 के आस पास की है। वे जयपुर में आए हुए थे। भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क में पानी का जबरदस्त संकट हुआ था। जिसे लेकर स्वयंसेवी संस्थाओं ने आवाज बुलंद की थी। इस दौरान ही शशि कपूर ने जयपुर आने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन


वे जब जयपुर आए तो गवर्नमेंट प्रेस चौराहे के पास स्थित होटल मानसिंह में उन्होंने लोगों से मुलाकात की और केवलादेव नेशनल पार्क  के बारे में अपनी बात रखी। इसी बातचीत के दौरान शशि कपूर को चाय ऑफर की गई तो उन्होंने एक कप चाय का स्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

किस्सा एक कप चाय का है

Shashi kapoor-s jaipur visit and the memorable story behind that
shashi kapoor
थोड़ी देर बाद ही उन्होंने एक और कप चाय के लिए कहा। वहीं उनके साथ बैठे एक व्यक्ति ने पूछा कि एकाएक दूसरी चाय की कोई खास वजह है या बस यूं ही। तब शशि कपूर ने जो जवाब दिया वो चौंका देने वाला था।

उन्होंने कहा कि अपने करियर के कई साल मैंने सलाद और बैलेंस्ड डाइट पर गुजार दिए। अब खाने पीने के दिन हैं तो फिर सोचना क्या। बस, यही सोचकर एक और चाय पीने का मन किया सो कह दिया। उनका जवाब सुनकर लोग ठहाके लगाने लगे।

इस कार्यक्रम के आयोजित करवाने वाले वन्यजीव प्रेमी हर्षवर्धन ने बताया कि इवेंट में शशि कपूर ने केवलादेव नेशनल पार्क की खासियतों पर भी बात की थी। उन्होंने बताया था कि यह पक्षियों के लिए ही स्वर्ग नहीं बल्कि टूरिस्टों के लिहाज से बेहद सुंदर जगह है। यहां उन्होंने अपनी एक फिल्म की शूटिंग भी की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed