{"_id":"5991604e4f1c1b3d778b4b7f","slug":"sexual-harrasment-in-live-in-relationship","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन रिलेशनशिप : शादी का झांसा देकर एक साल तक छात्रा का यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव इन रिलेशनशिप : शादी का झांसा देकर एक साल तक छात्रा का यौन शोषण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 14 Aug 2017 03:02 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
करीब एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही लॉ की छात्रा ने साथ रह रहे युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।
जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने में दी रिपोर्ट में लॉ छात्रा ने बताया कि वह जयपुर से लॉ की पढ़ाई कर रही है। पिछले एक साल से वह चौहाबो में रहने वाले कुलदीप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। कुलदीप फाइनेंस कंपनी में काम करता है। इस दौरान वह खुद को अनमैरिड बताकर उसका यौन शोषण करता रहा।
उसके विवाहित होने की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने आपत्ति जताई तब कुलदीप ने मरने की धमकी दी। बाद में कुलदीप ने अपनी पत्नी व एक बच्ची के साथ रहने की बात कही। इस पर बीती रात पीड़िता चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। जांच अधिकारी एसआई परमेश्वरी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वह एक बच्ची का पिता है। पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है।