फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   seniors beat the junior student in navodaya school churu

सीनियर्स ने पार कर दीं हैवानियत की सारी हदें, जानें कैसे...

Wed, 19 Apr 2017 06:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 19 Apr 2017 06:54 PM IST
विज्ञापन
seniors beat the junior student in navodaya school churu
पीड़ित छात्र।

कॉलेजों में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर्स के साथ बुरे बर्ताव की खबरें आती रहती हैं। लेकिन चूरू के सरदारशहर से एक स्कूल में ऐसी घटना हुई है। यहां स्थित जवाहर नवोदय स्कूल के हॉस्टल में कुछ सीनियर्स ने पांच जूनियर्स की बुरी तरह बैल्टों से पिटाई कर दी।

विज्ञापन


स्कूल के अनुसार 12वीं कक्षा के छात्रों ने नौंवी कक्षा के छात्रों की पिटाई पैसे चुराने के शक में कर दी। आरोपी छात्रों ने पांचों जूनियर्स को एक—एक कर स्कूल की छत पर बुलाया ओर उन पर बैल्टों से हमला कर दिया। पिटाई इतनी बुरी तरह की गई है कि पीड़ित छात्रों के गंभीर घाव हो गए है। साथ ही उनकी आंखों के आसपास सूजन आ गई है। वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि सीनियर्स ऐसा बर्ताव करते रहे और स्कूल प्रशासन को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन


स्कूल के हॉस्टल में हमेशा तीन सुपरवाइजर रहते है। लेकिन किसी को भी इन घटना के बारें में पता नहीं लग सका। जब पीड़ित छात्रों की हालत बिगड़ी तो इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब स्कूल प्रशासन दोषी छात्रों पर  कार्रवाई की बात कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed