{"_id":"592932db4f1c1b60115379f3","slug":"security-agencies-on-alert-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों की जांच और नाकाबंदी, राजस्थान में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों की जांच और नाकाबंदी, राजस्थान में हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 27 May 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लश्कर ए तैय्यबा के आतंकियों की घुसपैठ की आशंका के चलते जारी हुए अलर्ट में राजस्थान में सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर है। प्रदेश के सीमावर्ती जिले जैसलमेर के साथ राजस्थान के प्रमुख शहरों में देर रात्रि से पुलिस व अन्य सुरक्षा एजेंसिंयों ने मॉक ड्रिल के साथ सघन तलाशी अभियान चलाया हुआ है।
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में विधानसभा शुक्रवार देर रात्रि को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल की गई। वहीं प्रदेशभर में होटल व ढाबों की जांच की जा रही है। साथ ही बस अड्डों व रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस की अलग—अलग टीमें जांच कर रहीं हैं। वहीं राजस्थान के बॉर्डर से लगते अन्य राज्यों पर विशेष नाके बनाए गए है। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर वाले जिलों में बीएसएफ भी जांच कर रहीं है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी सुरक्षा एजेंसिंया नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि किसी भी व्यक्ति पर शक होने की स्थिति में उसकी जानकारी पुलिस से शेयर की जाए। राजस्थान के अतिरिक्त दिल्ली, पंजाब व महाराष्ट्र में आतंकी घुसपैठ की सूचना के बाद अलर्ट जारी किया गया था। सुरक्षा एजेंसिंयों के अनुसार 20—22 आतंकीयों ने प्रवेश किया है।
विज्ञापन