{"_id":"5937cfaf4f1c1b831c9c942d","slug":"season-of-heat-in-the-state-11-deaths-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: गर्मी का सितम, अब तक 11 जनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: गर्मी का सितम, अब तक 11 जनों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 03:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में गर्मी के कारण हाहाकार मचा हुआ है। गर्मी के सितम के चलते वृद्धजनों की जान पर बन आई है। ऐसा ही मामला कोटा में बुधवार को सामने आया। यहां एक बुजुर्ग गर्मी से गश खाकर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रदेश में गर्मी से पिछले पांच दिनों में 11 की मौत हो चुकी है।
कोटा में गर्मी अपना कहर बरपा रही है। इसका खमियाज बुजुर्गों को उठाना पड़ रहा है। बुधवार को सीएडी रोड पर गर्मी के कारण गश खाकर गिरे 50 वर्षीय भीमराज की मौत हो गई। रोड़ से गुजर लोग तुरंत उसे एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उप निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया मौत गर्मी के कारण होना बताया जा रहा है। मृतक भीमराज भीमराज दादाबाड़ी थाना इलाके के हनुमान नगर कच्ची बस्ती का रहने वाला था, जो अपने ठेकेदारी के काम से सीएडी रोड से गुजर रहा था। इसी दौरान गर्मी में उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वह गश खाकर गिर गया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जालोर के एक गांव में गर्मी से हुई छह मौत के बाद मंगलवार को भरतपुर में दो वृद्धजनों की मौत हो गई थी। अब कोटा में एक और मौत के बाद गर्मी से मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।