फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   search operation underway to find missing ca student drowned in sewer channel in jaipur

48 घंटे बाद भी नहीं मिला आयुष, परिजनों ने टोंक रोड फिर जाम करने की दी चेतावनी

Sun, 27 Aug 2017 04:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 27 Aug 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
search operation underway to find missing ca student drowned in sewer channel in jaipur
आयुष के परिजनों से समझाइश का प्रयास करते पुलिस के आला अधिकारी - फोटो : amar ujala
शुक्रवार सुबह जयपुर के करतारपुरा इलाके में तेज बारिश के दौरान कार समेत नाले में बहा सीए का छात्र आयुष गर्ग आज 48 घंटे के बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। आयुष को एसडीआरएफ के करीब 100 से ज्यादा जवान तलाश रहे हैं फिर भी उसका कोई नामो निशान नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को आयुष के परिजनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए टोंक रोड पर धरना दे दिया जिसके बाद इस मुख्य मार्ग पर कई किलोमीटर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद आयुष के परिजनों और अन्य स्थानीय लोगों को वहां से हटाया गया। 
विज्ञापन

दोपहर 3 बजे तक का दिया अल्टीमेटम

search operation underway to find missing ca student drowned in sewer channel in jaipur
शनिवार को टोंक रोड पर लगाया गया था जाम - फोटो : amar ujala
आयुष के परिजनों ने प्रशासन को आज दोपहर 3 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है जिसके बाद युद्धस्तर पर उसकी खोजबीन की जा रही है। शनिवार को भी नाले में पानी का स्तर कम होने पर सिविल डिफेंस,एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल ने घटनास्थल से सांगानेर तक पैदल सर्च आॅपरेशन चलाया जिसमें करीब 100 लोग शामिल थे।

फिलहाल सर्च आॅपरेशन ​आज फिर से चालू किया गया है और प्रशासन की तरफ से एसडीएम और एडीएम भी टीम के साथ लगातार सर्च आॅपरेशन की मॉनिटरिंग के लिए मौके पर मौजूद हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed