{"_id":"59a2a5b04f1c1bb74d8b46c2","slug":"search-operation-underway-for-missing-ca-student-with-the-help-drone-cameras-and-dog-squad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन से की जा रही है आयुष की तलाश, तीसरे दिन भी नहींं मिला कोई सुराग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन से की जा रही है आयुष की तलाश, तीसरे दिन भी नहींं मिला कोई सुराग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 27 Aug 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
पानी की ताकत के आगे हारा आयुष
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के करतारपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह तेज बारिश के दौरान कार समेत नाले में बह गए सीए के छात्र आयुष गर्ग का आज तीसरा दिन भी कोई पता नहीं चल पाया है। आयुष की खोज में चलाए जा रहे सघन तलाशी अभियान में प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और अब ड्रोन कैमरा और स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है।
उधर, आयुष के परिजनों ने आज दोबारा टोंक रोड जाम कर दिया। आयुष के परिजनों के साथ व्यापार मंडल के लोगों ने भी टोंक रोड पर नारेबाजी करते हुए धरना दिया जिसके कारण टोंक रोड पर आज फिर 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। इस बीच ही पुलिस को थोड़ा बल प्रयोग भी करना पड़ा, लेकिन आयुष के परिजन अपनी मांगो पर अड़े रहे।

परिजन जहां-जहां चाह रहे वहां वहां भी सर्च आॅपरेशन
युवक को बचाने हाथ में डंडा लेकर आए कुछ प्रत्यक्षदर्शी
- फोटो : amar ujala
जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन, जेडीए और नगर निगम के अधिकारी भी आयुष के सर्च आॅपरेशन के लिए विभिन्न जगहों पर तैनात रहे। युवक के परिजन जहां-जहां चाह रहे वहां वहां भी सर्च आॅपरेशन चलाया जा रहा है। बताया गया कि करतारपुरा नाले से गुर्जर की थड़ी तक ये तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
आज जयपुर जिला कलेक्टर सिद्धार्थ महाजन भी सर्च टीम के साथ मौके पर मौजूद है और लगातार स्थितियों पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है 100 लोगों की टीम इस सर्च आॅपरेशन में युद्धस्तर पर युवक की तलाशी अभियान चला रही है। इस आॅपरेशन को चलते हुए आज तीन दिन हो गए हैं।

ड्रोन और डॉग स्क्वाड की भी ली जा रही मदद
इस बड़े सर्च आॅपरेशन में एसडीआरएफ के 52 व सिविल डिफेंस के 32 जवानों सहित जेडीए, नगर निगम के जेईएन व पटवारी सहित करीब सवा सौ लोगो की टीम जुटी है, सर्च आॅपरेशन में 5 पोकलेन मशीनें, एवं 2 जेसीबी सहित आवश्यक संसाधनों का उपयोग भी उपयोग किया जा रहा है।
हालांकि दलदल, मलबे और झाड़ियों के कारण सर्च आॅपरेशन चलाने में काफी दिक्कतें आ रही है। पुलिस आयुष की मोबाइल लोकेशन पता करने की कोशिश कर रही है लेकिन मोबाइल बंद होने से उन्हें लोकेशन ट्रेस करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब प्रशासन डॉग स्क्वाड एवं ड्रोन की भी मदद ले रहा है।
इस तलाशी अभियान में एडीएम, साउथ हरिसिंह मीना, एडीएम नार्थ मोहम्मद अबूबक्र, तहसीलदार सुरेश शर्मा व सिविल डिफेंस के डिप्टी कंट्रोलर जगदीश रावत सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।