{"_id":"595a17d44f1c1bc84c8b48c4","slug":"sculpture-found-in-digging","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों साल बाद जमीन से निकले भगवान विष्णु, दर्शन को उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों साल बाद जमीन से निकले भगवान विष्णु, दर्शन को उमड़ी भीड़
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
खुदाई में मिली मूर्तियां
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजारों साल बाद यहां जमीन से भगवान विष्णु प्रकट हुए हैं, जैसे ही यह जानकारी आसपास के लोगों को मिली तो प्रभु के दर्शनों के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।
राजस्थान के अजमेर जिले के भिनाय उपखण्ड के बांदनवाड़ा गांव के समीप आज खुदाई में हजारों साल पुरानी भगवान विष्णु की मूर्ति मिली है। भिनाय थानाधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया कि ग्राम पंचायत बांदनवाड़ा के अधीन सेंदरिया रोड़ पर पुलिया बनाने का कार्य चल रहा है।
इसकी खुदाई के दौरान मजदूरों को भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम आलोक जैन व पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। फिलहाल मूर्ति को सुरक्षित रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मूर्ति हजारों वर्ष पुरानी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
मूर्ति मिलने की सूचना से ग्रामीणों में भी दर्शन की होड़ मच गई है। यहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने विष्णु भगवान की प्रतिमा के दर्शन किए।