{"_id":"5981b8a44f1c1bf1498b4abe","slug":"scorpio-car-carrying-256-kilogram-doda-post-seized-by-jodhpur-police","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"256 किलो डोडा पोस्त से भरी कार को पीछा कर पकड़ा,चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
256 किलो डोडा पोस्त से भरी कार को पीछा कर पकड़ा,चालक फरार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
रायपुर थाना पुलिस द्वारा जब्त डोडा पोस्त और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो कार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोधपुर संभाग के पाली जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मादक पदार्थो की धरपकड़ को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली। अभियान के तहत आज रायपुर मारवाड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर मारवाड़ थाना पुलिस ने बिराटिया के समीप नाकेबंदी के दौरान एक स्कार्पियो से प्लास्टिक के 21 कट्टों में भरा करीब 256 किलो डोडा पोस्त जब्त किया साथ ही पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त की तस्करी में काम में ली गई स्कॉर्पियों कार को सीज भी किया है।
पुलिस के अनुसार रायपुर पुलिस ने बुधवार को बर की सरहद में नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रुकने का इशारा किया लेकिन स्कॉर्पियो गाड़ी चालक ने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया। नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए वाहन का पुलिस ने पीछा कर बिराटिया के पास वाहन को पकड़ा,लेकिन आरोपी तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

कच्चे रास्ते में फंसी कार इसलिए भाग निकला तस्कर
डोडा पोस्त से भरे कट्टों का ढेर
- फोटो : amar ujala
पुलिस की माने तो पीछा करते वक्त आरोपी चालक ने गाड़ी को कच्चे रास्ते में उतार दिया जिससे गाड़ी कच्चे रास्ते में पड़े एक गड्ढे में फंस गई जिससे आरोपी गाड़ी को वहीं छोड़ भाग निकला। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह चारण की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई तो स्कॉर्पियो में 8 बोरे पाए गए जिसमें करीब 256 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ।
पुलिस ने कार जप्त करते हुए तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए अलग- अलग टीमें गठित कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से पुलिस सख्त है। 15 दिन में थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह चारण की अवैध डोडा पोस्त की तस्करी के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।