{"_id":"593955ab4f1c1bd1799c789f","slug":"scholars-will-be-honored-on-sanskrit-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत दिवस पर सम्मानित होंगे विद्वान, यूं करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत दिवस पर सम्मानित होंगे विद्वान, यूं करें आवेदन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Jun 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार की ओर से संस्कृत दिवस समारोह-2017 चार अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए संस्कृत भाषा के उत्कृष्ट विद्वानों को सम्मानित करने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं।
संस्कृत शिक्षा निदेशक विमल कुमार जैन ने बताया कि 4 अगस्त 2017 को श्रावणी पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय संस्कृत दिवस समारोह के अवसर पर संस्कृत भाषा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रख्यात विद्वानों को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी जिला कलेक्टर, विश्वविद्यालय कुलसचिव, संभागीय संस्कृत शिक्षा अधिकारी, निदेशक प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा, समस्त जिला शिक्षा अधिकारी एवं संस्था प्रमुखों के माध्यम से प्रस्ताव आमंत्रित किये गए हैं।
जैन ने बताया कि प्रस्ताव 10 जुलाई तक संस्कृत शिक्षा विभाग को भेजे जा सकते हैं। प्रस्ताव विभाग के ई-मेल dir-sans-rj@nic.in एवं director.sanskrit@gmail.com के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं एवं आवेदन का प्रारूप एवं जानकारी विभागीय वेबसाइट www.rajsanskrit.nic.in से प्राप्त की जा सकती है।