फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Satish Poonia Shekhawat Bike ride Viral Photo in Jodhpur Tiranga Yatra

Rajasthan: तिरंगा यात्रा में शेखावत के सारथी बने सतीश पूनिया, सोशल मीडिया पर प्रदेशाध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज

Mon, 15 Aug 2022 12:46 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 15 Aug 2022 12:46 PM IST
सार

जब से महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हटाए गए हैं, तब से सतीश पूनिया को भी हटाए जाने की खबर ने जोर पकड़ी है। तिरंगा यात्रा में पूनिया और गजेंद्र शेखावत की बाइक राइड की वायरल तस्वीर ने इस खबर को और हवा दे दी है। 

विज्ञापन
Satish Poonia Shekhawat Bike ride Viral Photo in Jodhpur Tiranga Yatra
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं ये तस्वीरें - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। ऐसे में देशभक्ति से ओत-प्रोत तस्वीरें खूब सामने आ रही है लेकिन जोधपुर में निकली तिरंगा यात्रा की एक तस्वीर खूब सूर्खियां बटोर रही है। दरअसल, भाजपा ने 13 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली थी। जिसमें केंद्रीय गजेंद्र सिंह शेखावत और सतीश पूनिया की बुलेट राइड चर्चा का विषय बन गई है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


 

राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया तिरंगा बुलेट चलाते नजर आए। पूनिया के पीछे बाइक पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत हाथों में तिरंगा थामें नजर आए। इस तस्वीर के सामने आने के बाद कई तरह के कयास और चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इनदोनों के साथ एक तस्वीर और वायरल हो रही है। जिसमें बाइक पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बाइक के पीछे बैठे हैं और सचिन पायलट बाइक चला रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से लोग पूछ रहे हैं कि इसमें पायलट कौन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



दरअसल पिछले कुछ दिनों से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया रिटायरमेंट पर बयान देकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की भी चर्चा जोरों पर है। महाराष्ट्र, मुंबई के अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। इस पर राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की खबर भी जोर पकड़ी है। इस परिस्थिति में सतीश पूनिया का चिंतित होना स्वाभाविक भी है। 

पूनिया ने की निर्वाचन सर्टिफिकेट शेयर
दूसरी ओर सतीश पूनिया ने कुछ दिनों पहले अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वो 2023 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की बागडोर संभालना चाहेंगे। चाहत से सब कुछ नहीं होता इसलिए पूनिया के निजी सचिव के माध्यम से अपना निर्वाचन सर्टिफिकेट तक शेयर करना पड़ा। जिसके अनुसार पूनिया 2023 तक के लिए प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हैं। सतीश पूनिया को अध्यक्ष रखना या हटाना भाजपा आलाकमान का फैसला है लेकिन इस प्रकार से निर्वाचन सर्टिफिकेट को शेयर करना सब कुछ ठीक नहीं है। अब तो भाजपा कार्यकर्ताओं के मन में भी सवाल उठने लगे हैं कि क्या बदलाव होगा। 


 

जोधपुर की तस्वीर की हकीकत कुछ भी हो लेकिन इस तस्वीर के माध्यम से ये दर्शाने का प्रयास किया गया कि भाजपा प्रदेश इकाई में सब कुछ ठीक है। राजनीति में सबकुछ ठीक होना जरा असंभव ही होता है क्योंकि तस्वीर शेयर करने की मंशा को पीछे छोड़ कर कार्यकर्ताओं ने अपनी ही सोच को जाहिर कर पूछ डाला कि पायलट कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed