{"_id":"5989bec54f1c1bf62d8b4995","slug":"sapna-chaudhary-s-dance-program-pellet-after-riot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीतर सपना चौधरी के ठुमके, बाहर पिट रही थी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीतर सपना चौधरी के ठुमके, बाहर पिट रही थी पुलिस
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 08 Aug 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
सपना चौधरी के कार्यक्रम में पुलिस पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीतर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ठुमके लगा रही थी। बाहर एंट्री को लेकर पंगा चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। बेकाबू भीड़ ने डीएसपी की कार समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की और तीन मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में डीएसपी समेत कई लोगों को चोटें भी आईं।
राजस्थान के झुुझुनूं जिले के गांव गुढ़ागौड़जी के आशीर्वाद मैरिज गार्डन में सपना चौधरी का एक दिन पूर्व कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम की अनुमति प्रशासन ने भीड़ का अंदाजा लगाए बिना जारी कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, कुछ युवक बिना टिकट अंदर घुसने के लिए आमदा थे। इन्हें रोका तो वे लोग आक्रोशित हो गए और इन्होंने दर्शकों तथा स्टेज की ओर पत्थर फेंकना शुरु कर दिया।
पथराव में नवलगढ़ डीएसपी प्रभाती लाल मीणा एक पुलिसकर्मी तथा कुछ दर्शकों को चोटें आई। इसके बाद पुलिस ने भीड़ को काबू में करने के लिए लाठियां भांजी तो ये युवक खेतों में भाग गए। पास ही एक ईंट भट्टे से ईंटे उठाकर भी इन लोगों ने पुलिस पर फेंकी।

उम्मीद से ज्यादा पहुंचे लोग, हो गए बेकाबू हालात
sapna chaudhry
सपना चौधरी के इस कार्यक्रम में हजारों लोग पहुंचे। व्यवस्था के लिए केवल 40 होमगार्ड जवान और स्थानीय थाने के स्टाफ को लगाया गया।
मामला बिगड़ा तो आरएएसी तथा आसपास के थानों का जाप्ता बुलाकर स्थिति को काबू में किया गया। बताया जा रहा है कि हंगामा रात करीब आठ बजे शुरु हुआ था और इसे रात 12 बजे के करीब काबू में किया गया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने वहां खड़ी तीन मोटरसाइकिलें भी जला दी और कई चौपहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए।

लगाई जा सकती है सपना के कार्यक्रम पर रोक
बेकाबू भीड़ ने मोटरसाइकल में आग लगा दी
इस कार्यक्रम के लिए आयोजकों ने प्रशासन से मंजूरी ले रखी थी। इसके लिए उन्होंने निर्धारित शुल्क भी जमा कराया था। इस घटना के बाद अब पुलिस और प्रशासन जिले में सपना चौधरी के कार्यक्रम की मंजूरी नहीं देने पर भी विचार कर रही है।
पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।