{"_id":"59730fc94f1c1b5e148b48d7","slug":"sanwarlal-jat-serious-in-hospitalized-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बैठक में बेहोश हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री, अमित शाह भी थे आॅफिस में मौजूद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में बेहोश हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री, अमित शाह भी थे आॅफिस में मौजूद
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
सांवरलाल जाट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चल रही बैठक के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट बेहोश हो गए। इस दौरान प्रदेश मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूद थे।
विज्ञापन
अमित शाह राजस्थान के दौरे पर हैं। आज दोपहर में वे जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर पदाधिकारियों और मंत्रियों की बैठक ले रहे थे। इस दौरान किसानों की समस्याओं को लेकर विचार—विमर्श हो रहा था। राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष सांवरलाल जाट राजस्थान में किसानों की समस्याओं के बारे में जानकारी देकर अपनी सीट पर बैठ गए।
विज्ञापन
अचानक उन्हें बैचेनी हुई और वे उठकर दरवाजे की तरफ जाने लगे। कुछ कदम चलते ही प्रो. जाट लड़खड़ाकर गिर गए और बेहोश हो गए। इससे बैठक में अफरा तफरी मच गई। उन्हें तत्काल एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना के समय शाह और मुख्यमंत्री बैठक में नहीं थे। ये दोनों भाजपा कार्यालय में ही दूसरे कमरे में मौजूद थे। सूचना मिलते ही वे भी बाहर आ गए और घटना की जानकारी ली। वहां मौजूद मंत्री और अन्य पदाधिकारी भी बाहर आ गए।
विज्ञापन
नाजुक है हालात, सीएम राजे और कई मंत्री पहुंचे अस्पताल
एसएमएस अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
जाट को एंबुलैंस से एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
बाद में सीएम राजे, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़, नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी तथा अन्य मंत्री और पदाधिकारी भी एसएमएस पहुंच गए।
गौरतलब है कि अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट मोदी सरकार में जल संसाधन मंत्री रह चुके है।वर्तमान में किसान आयोग के अध्यक्ष है।
बाद में सीएम राजे, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ, पंचायतीराज मंत्री राजेंद्र राठौड़, नगरीय विकास मंत्री श्रीचंद कृपलानी तथा अन्य मंत्री और पदाधिकारी भी एसएमएस पहुंच गए।
गौरतलब है कि अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट मोदी सरकार में जल संसाधन मंत्री रह चुके है।वर्तमान में किसान आयोग के अध्यक्ष है।