{"_id":"59733ac04f1c1b7b0c8b4c4e","slug":"sanwar-lal-jat-on-ventilator","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंटिलेटर पर सांवरलाल जाट,अमित शाह मिलकर दिल्ली लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंटिलेटर पर सांवरलाल जाट,अमित शाह मिलकर दिल्ली लौटे
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
एसएमएस के लिए रवाना होती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय मंत्री और अजमेर से सांसद सांवरलाल जाट की आज प्रदेश मुख्यालय में बैठक के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें तुरंत ईलाज के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया है और कार्डिएक यूनिट में भर्ती करवाया गया। जाट की कुशलक्षेम जानने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी एसएमएस अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उन्होंने चिकित्सकों से जाट के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इसके बाद शाह एयरपोर्ट के लिए निकले जहां से वो दिल्ली के लिए रवाना हुए। उधर चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ ने जानकारी देते हुए कहा कि वरिष्ठ नेता सांवर लाल जाट की तबीयत में पहले से थोड़ा सुधार है। एसएमएस अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी किए गए हैल्थ बुलेटिन के अनुसार सांवरलाल जाट की पल्स रेट और बीपी दोनों की स्थिति पहले से बेहतर हुई है। हालांकि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि जाट को कार्डियक अरेस्ट के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया है। वे कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे और उनकी किडनी डैमेज हो चुकी है, जाट डायबिटिक भी है इसलिए इन सब चीजों का असर अचानक ही उनकी सेहत पर पड़ने लगा था।
विज्ञापन
इससे पहले जाट आज भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई संगठन बैठक में अपनी बात रखकर जब वापस अपनी जगह पर बैठ रहे थे तो वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे जिसके बाद उन्हें तुरंत बीजेपी कार्यालय के नजदीक ही एसएमएस अस्पताल ले जाया गया जहां तुरंत उनका उपचार शुरु किया गया।
अस्पताल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उन्हें डीसी शॉक देकर धड़कन की स्थिति को फिर से सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास किया गया जहां कुछ देर बाद उनकी पल्स लौटी जरुर पर अभी उनकी हालत संतोषजनक नहीं है। बताया गया है कि फिलहाल उन्हें आईसीयू के बेड नंबर 2 पर रखा गया है।