फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sandstone for ram temple reach ayodhaya from bharatpur

अध्योध्या पहुंचा राजस्थान से सैंडस्टोन, राम मंदिर निर्माण में होगा उपयोग

Thu, 06 Jul 2017 03:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 06 Jul 2017 03:15 PM IST
विज्ञापन
sandstone for ram temple reach ayodhaya from bharatpur
फाइल फोटो।

सुप्रीम कोर्ट ने भले ही अध्योध्या में राम मंदिर निर्माण मामले में याथस्थिति बरकरार रखने के निर्देश दिए हुए है। लेकिन राम जन्मभूमि न्यास वर्ष 1990 से ही लगातार मंदिर निर्माण की तैयारियों में लगा हुआ है।

विज्ञापन


मंदिर का जो प्रस्तावित डिजाइन है उसके अनुरूप यहां 1.75 लाख क्यूबिक फीट पत्थर का उपयोग होना है। इसे देखते हुए राजस्थान के भरतपुर से 18 ब्लॉक सैंडस्टोन अध्योध्या पहुंचाया गया है। मंदिर निर्माण के लिए अभी तक रामसेवकपुरम में एक लाख क्यूबिक फीट पत्थर पहुंच चुका है।
विज्ञापन


इन पत्थरों को अध्योध्या के रामसेवपुरम में रखवाया गया है। जहां वर्ष 1990 से पत्थरों पर नक्काशी का काम चल रहा है। इन सभी का उपयोग राम मंदिर निर्माण में किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसा नहीं, की गई थी पत्थर दान करने की अपील

sandstone for ram temple reach ayodhaya from bharatpur
फाइल फोटो।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 में राम जन्मभूमि न्यास ने राम भक्तों से अपील की गई थी ​कि राम मंदिर के लिए पैसा दान करने के बजाय पत्थर दान करें। इसी को देखते हुए पत्थर दान किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार पूर्ववर्ती समाजवादी सरकार में वाणिज्यक कर विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को हवाला देते हुए राजस्थान से आने वाले सैंडस्टोन पर रोक लगा दी थी। लेकिन इस वर्ष जून से फिर से सैंडस्टोन मंदिर निर्माण के लिए भेजे जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। इससे पूर्व वर्ष 2015 में सैंडस्टोन राजस्थान से भेजा गया था।

गौरतलब है कि अध्योध्य में भव्य राममंदिर निर्माण प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार मंदिर 268 फीट लंबा, 140 फीट चौड़ा और 128 फीट उंचा होगा। मंदिर दो मंजिला बनाया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed