{"_id":"5a48d4b14f1c1b10788b5cce","slug":"sand-artist-made-the-sand-on-welcom-new-year-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेंड आर्टिस्ट ने ऐसे दिखाई कला, रेतीली धरा बोल उठी WELCOME 2018","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंड आर्टिस्ट ने ऐसे दिखाई कला, रेतीली धरा बोल उठी WELCOME 2018
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 31 Dec 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
रेत पर ऐसी बनाई आकृति
- फोटो : amar ujala
नए साल का स्वागत करने के लिए हर कोई तैयार है। अजमेर के तीर्थनगरी पुष्कर में सेंड आर्टिस्ट ने रेतीले धोरों में अपनी कला का प्रदर्शन कर नए वर्ष का स्वागत किया।
इस कला को देखने के लिए बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचे। पुष्कर निवासी सेंड आर्टिस्ट अजय रावत रेतीले धोरों पर कलाकृतियां बनाने के लिए मशहूर हैं। रावत वर्ष 2018 का स्वागत करने के लिए रेतीले धोरों में पहुंचे, जहां उन्होंने मिट्टी व गुलाल की सहायता से वर्ष 2018 और स्माईली बनाए। इसे देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया। रावत की कला को देखने के लिए खासी तादाद में लोग भी पुष्कर के रेतीले धोरों में पहुंचे।

Trending Videos
कई बार हो चुके हैं सम्मानित
रेत पर बनाया वेलकम 2018
- फोटो : amar ujala
सेंड आर्टिस्ट अजय रावत प्रमुख अवसरों पर सेंड आर्ट के जरिये लोगों को संदेश देते हैं। रावत अपनी इसी कला के कारण जिलास्तर पर भी सम्मानित चुके हैं।
इससे पहले भी सावन के दूसरे सोमवार पर सेंड आर्टिस्ट अजय रावत ने अलग अंदाज में भोले की भक्ति की। रावत ने रेगिस्तान में मिट्टी से 108 शिवलिंग बनाए। यहां इन शिवलिंग की पूजा के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। पुष्कर में मिट्टी से बने सैकड़ों शिवलिंग का नजारा देखने लायक था