{"_id":"593d5c674f1c1be65d9befe5","slug":"saksham-celebrate-helan-keler-jubilee-in-jaipur-and-distribute-certificate-to-handicape-person","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों का सहारा बना समक्ष, हेलन केलर जयंती पर बांटे सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों का सहारा बना समक्ष, हेलन केलर जयंती पर बांटे सर्टिफिकेट
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 11 Jun 2017 08:40 PM IST
विज्ञापन
हेलन केलर जयंती पर बांटे सर्टिफिकेट
- फोटो : Vishnu Sharma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सम दृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) जयपुर के तत्वावधान में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस एवं सक्षम स्थापना दिवस, हेलन केलर जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
एमआई रोड पर चैंबर भवन आॅफ कॉमर्स स्थित भैरोंसिंह शेखावत सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में आरएसएस के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख गुणवंत सिंह कोठारी थे। इसके अलावा एसएमस मेडिकल कॉलेज के वाइस प्रिंसीपल आईडी गुप्ता व आरएएस नंदकिशोर स्वर्णकार मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक सीए रोहित प्रधान ने बताया कि अंधत्व मुक्त भारत अभियान और दिव्यांगों की सहायता के लिए समक्ष की शुरुआत हुई। पिछले कुछ माह में सक्षम के कार्यकर्ताओं ने जयपुर के विभिन्न इलाकों में घर— घर संपर्क कर दिव्यांगों का चिन्हिकरण अभियान चलाया। इसके बाद नेत्र जांच शिविर व विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर लगाकर दिव्यांगों को मदद की पहल की।
महानगर अध्यक्ष ओम रुपानी ने बताया कि मुख्य अतिथि गुणवंत कोठारी ने इस अवसर पर शामिल हुए 12 दिव्यांगों को रियायती प्रमाण पत्र और 22 दिव्यांगों को विकलांगता मेडिकल सर्टिफिकेट प्रदान किए। इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष सीए अभिषेक सिंघवी, कुलदीप मिश्रा, डॉक्टर दीपक मीणा, डॉक्टर महावीर सैनी, डॉक्टर रविशंकर शर्मा, डॉक्टर राजेश गोयल, समेत काफी संख्या में दिव्यांग व दृष्टिबाधित लोग, उनके परिजन और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मंच संचालन निमिषा मुकुंद ने किया।