फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Sachin Pilot caressed pratap singh khachariawass dog funny comments came on social media

Rajasthan: पायलट ने खाचरियावास के कुत्ते को दुलारा तो सोशल मीडिया पर आए कमेंट्स, 'मालिक भूल गया, कुत्ता...'

Thu, 06 Oct 2022 09:43 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Oct 2022 09:43 AM IST
सार

गहलोत सरकार में मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की मुलाकात को लेकर जितनी उत्सुकता और राजनीतिक चर्चा हुई, उतनी ही चर्चा पायलट-खाचरियावास और उनके पालतू कुत्ते की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने से हो रही है।

विज्ञापन
Sachin Pilot caressed pratap singh khachariawass dog funny comments came on social media
सचिन पायलट और प्रताप सिंह खाचरियावास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीति में कब क्या हो जाए, यह कोई भी नहीं जानता। राजनीति में दुश्मनी स्थाई नहीं होती। ऐसा ही कुछ नजर आया राजस्थान में जब पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास से मिलने पहुंचे।

विज्ञापन


राजस्थान में चल रहे सियासी संकट के बीच प्रताप सिंह खाचरियावास सचिन पायलट को मुख्यमंत्री स्वीकार करने के कतई पक्ष में नहीं थे। खाचरियावास ने कहा, हमें सचिन पायलट मुख्यमंत्री के रूप में पसंद नहीं हैं। खाचरियावास इन दिनों गहलोत के सबसे निकट हैं। ऐसे में प्रदेश की जनता उस समय अचंभित रह गई, जब पायलट अचानक से खाचरियावास के आवास पर पहुंच गए।
विज्ञापन


बता दें कि दोनों की मुलाकात के बाद एक तस्वीर सामने आई, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, सचिन पायलट प्रताप सिंह के डॉगी को दुलारते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये तस्वीर सोशल मीडिया पर आई बस हाथों-हाथ लोगों ने कमेंट और शेयर करने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, यह तस्वीर बताती है कि कुत्तों से ज्यादा कोई वफादार नहीं होता। काश मेरा दोस्त भी कुछ सीख लेता। वहीं, एक यूजर ने लिखा, इंसानों से ज्यादा वफादार जानवर होते हैं। एक यूजर ने लिखा, ये तस्वीर बताती है कि सचिन पायलट और प्रताप सिंह खाचरियावास के कितने अच्छे संबध रहे होंगे तो वहीं, एक यूजर ने हंसने वाली इमोजी लगाते हुए कहा, मालिक भूल गया, लेकिन कुत्ता नहीं भूला।



बताते चलें कि प्रताप सिंह खाचरियावास पहले सचिन पायलट के बड़े ही करीबी माने जाते थे। लेकिन पिछले दो तीन साल में सियासी कारणों से दोनों के बीच मतभेद हो गए। खाचरियावास, जिनको जयपुर में शेर की उपाधि दी जाती है। उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि उनको उनके ही कुत्ते की वजह से जनता का ज्ञान झेलना पड़ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed