फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   sachin pilot address the sajha virasat bachao

'भाजपा बांध ले बोरिया-बिस्तर', साझा विरासत बचाओ सम्मेलन में बोले पायलट

Thu, 14 Sep 2017 03:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 14 Sep 2017 03:08 PM IST
विज्ञापन
sachin pilot address the sajha virasat bachao
सचिन पायलट व अन्य नेता

विचार और बोलने की स्वतंत्रता पर खतरे का हवाल देकर आयोजित हुए साझा विरासत बचाओ सम्मेलन राजनीतिक रंग में रंगा नजर आया।

विज्ञापन


जयपुर के बिड़ला सभागारा में आज 15 विपक्षी दलों के प्रमुख नेता एकत्रित हुए। इस मौके पर पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के खिलाफ जमकर हमला बोला। पायलट ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, वह कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात कर रही है, लेकिन भारत न तो कभी कांग्रेस मुक्त होगा और नही विपक्ष मुक्त।

पायलट ने कहा कि भाजपा वालों को स्वयं ही अपने बोरिया-बिस्तर बांध कर रख लेने चाहिए। वहीं कांग्रेस के राजस्थान में अस्तित्व को लेकर उठ रहे सवालों पर सफाई देते हुए पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सत्ता पाने के लिए किसी प्रकार का संघर्ष नहीं कर रही है।

विज्ञापन

कई पार्टियों के नेता हुए शामिल

sachin pilot address the sajha virasat bachao
फाइल फोटो।
पायलट ने कहा कि कांग्रेस लोगों को इंसाफ दिलवाने के लिए प्रयास कर रही है। पायलट पर वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान में अब तक 80 किसान आत्महत्या कर चुके हैं, बेरोजगारी बढ़ रही है, लेकिन यहां कि भाजपा सरकार सिर्फ सत्ता में वापस आने के लिए मंथन कर रही है।

गौरतलब है कि इस सम्मेलन के लिए कांग्रेस के पायलट के साथ राष्ट्रीय जनता दल यू के शरद यादव, कांग्रेस के आनन्द शर्मा, सीपीआईएम के सीताराम येचुरी, आरएलडी के जयंत चौधरी, जेडीयू के अली अनवर अंसारी, सीपीआई के अतुल कुमार अंजान सहित समाजवादी पार्टी, जेकेएनसी, तृणमूल कांग्रेस, जेवीएम, जेएमएम, एनसीपी, स्वाभिमानी पक्ष, आरजेडी व बीबीएम के प्रतिनिधि हिस्स ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed