फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   run for equality matathon organize in jaipur

Marathon: समरसता का संदेश देने रन फॉर इक्वलिटी में दौड़ा जयपुर

Fri, 14 Apr 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 14 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
run for equality matathon organize in jaipur
रन फॉर इक्वलिटी में दौड़ा जयपुर
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एकता नव निर्माण ट्रस्ट की ओर से अंबेडकर जयंती पर आज रन फॉर इक्वलिटी दौड़ का आयोजन किया गया। अंबेडकर सर्किल से सुबह 6 बजे शुरु हुई दौड़ में शहरवासियों ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, राजस्थान के मुख्य सचिव ओपी मीना, पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल, एडिशनल पुलिस कमिश्नर महेंद्र चौधरी समेत भारतीय विदेश सेवा की चर्चित अधिकारी देवयानी खोबरागड़े ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा भारतीय और राजस्थान प्रशासनिक सेवा, न्यायिक सेवा, इंकमटैक्स, रेल सेवा तमाम बड़े अधिकारी इस दौड़ में शामिल हुए।
विज्ञापन

ट्रस्ट के चेयरमेन मोविल जीनवाल व अरविंद हिंगोनिया ने बताया कि रन फॉर इक्वलिटी में 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर की दौड़ के अलावा फ्री रन भी रखी गई थी। आज सुबह 6 बजे विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। अंबेडकर सर्किल से शुरु होकर रामबाग सर्किल, अजमेरी गेट से होकर पुलिस कमिश्नरेट, पुलिस कमिश्नरेट, अहिंसा सर्किल, महारानी कॉलेज के बाहर से होकर रामबाग सर्किल से वापस अंबेडकर सर्किल पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

 

run for equality matathon organize in jaipur
रन फॉर इक्वलिटी में दौड़ा जयपुर

इस दौड़ में सीआईएसएफ, जयपुर पुलिस, पिंकसिटी मैराथन एसोसिएट पार्टनर रहे। इससे पुलिस व सीआईएसएफ के सैकड़ों की संख्या में पुलिस के जवानों ने भी हिस्सा लिया। वहीं, राजस्थान पुलिस के एक जवान ने मोटरसाइकिल पर जनपथ पर हैरतअंगेज स्टंट दिखाकर लोगों का दिल जीत लिया।
चेयरमेन मोविल ने बताया कि जयपुर में पहली बार अंबेडकर जयंती सामाजिक सद्भाव, समरसता, समानता और भाईचारे को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं में स्वास्थ्य और खेलकूद जागरुकता का संदेश देने के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed