फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RTH conditions will apply only to government and aided hospitals

RTH Bill: हड़ताल समाप्ति के संकेत, आज महारैली में जुटेंगे प्रदेशभर के डॉक्टर, ये है सरकार का नया फार्मूला

Tue, 04 Apr 2023 05:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 04 Apr 2023 05:30 PM IST
सार

आरटीएच बिल सरकारी और सरकार के अनुदान प्राप्त अस्पतालों पर लागू करने के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है। आज प्रदेश भर के डॉक्टरों की महारैली में औपचारिक घोषणा के बाद हड़ताल खत्म हो सकती है।

विज्ञापन
RTH conditions will apply only to government and aided hospitals
राइट टू हेल्थ बिल का विरोध - फोटो : social media

विस्तार

निजी अस्पतालों के डॉक्टर्स और सरकार के बीच चल रही तकरार 16 दिन के बाद सहमति की ओर बढ़ती नजर आ रही है। सरकार और निजी क्षेत्र के डॉक्टर्स के बीच सहमति बन चुकी है, जिसकी औपचारिक घोषणा के बाद हड़ताल खत्म होगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


राइट टू हेल्थ बिल अब निजी अस्पतालों पर लागू नहीं किया जाएगा। यह बिल उन अस्पतालों पर लागू होगा, जिन्होंने सरकारी अनुदान लिया होगा। बिल सरकारी और सरकार के अनुदान प्राप्त अस्पतालों पर लागू करने के फॉर्मूले पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात सरकार के अधिकारियों ने डॉक्टर्स की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। मुख्यमंत्री गहलोत की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद रात तीन बजे के आसपास डॉक्टर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की गई, जिसमें इस गतिरोध का हल निकलता नजर आ रहा है।

पिछले 16 दिन से सरकार और निजी डॉक्टर्स के बीच चल रहा गतिरोध अब समाप्त होने जा रहा है।  
राइट टू हेल्थ पर निजी डॉक्टर्स के विरोध और कार्य बहिष्कार के चलते राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा असर पड़ा है।

आज जुटेंगे प्रदेशभर के डॉक्टर
डॉक्टर्स की आज महारैली है, जिसमें पूरे प्रदेश से डॉक्टर्स जयपुर में एकत्र होंगे। डॉक्टर्स संघर्ष समिति के पदाधिकारी डॉक्टर्स को इस नई व्यवस्था से अवगत करवाएंगे और सहमति के बाद ही कोई आधिकारिक बयान डॉक्टर्स की ओर से दिया जाएगा, जिसके बाद हड़ताल समाप्त हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed