फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RSS's Night March, first time in Jaipur

जयपुर में पहली बार होगा RSS का निशा संचलन

Sat, 27 May 2017 05:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 27 May 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
RSS's Night March, first time in Jaipur
आरएसएस - फोटो : self
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से जयपुर में पहली बार रात को पद संचलन होगा। संचलन में संघ के स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाते हुए जयघोष के साथ आगे बढ़ेंगे। यह पद संचलन राजापार्क में रात्रि को होगा।
विज्ञापन


दरअसल, राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मन्दिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रान्त का प्रथम वर्ष शिविर 13 मई से चल रहा है। संघ शिक्षा वर्ग में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में महाराणा प्रताप जयन्ती के मौके पर 28 मई को शिक्षार्थी स्वयंसेवकों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन रात्रि में निकाला जाएगा। निशा संचलन जयपुर में पहली बार होगा। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कदम से कदम मिला कर चलेंगे।
विज्ञापन


पथ संचलन रात 9.10 बजे सूरज मैदान राजापार्क से प्रारम्भ होकर रात 10 बजे उसी स्थान पर पूरा होगा। पथ संचलन सूरज मैदान के पूर्वी द्वार से प्रारम्भ होकर मंशापूर्ण महादेव मन्दिर से विद्यास्थली विद्यालय, दिगम्बर जैन मन्दिर, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के पीछे, मोनीलेक अस्पताल, पूर्णाराम पार्क पुलिस थाना जवाहर नगर होते हुए सूरज मैदान के पश्चिमी द्वार से प्रवेश कर सम्पन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed