फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RSS Night March, first time in Jaipur

जयपुर में पहली बार, रात में मिलाई कदम ताल

Mon, 29 May 2017 12:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 29 May 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
RSS Night March, first time in Jaipur
पद संचलन - फोटो : अमर उजाला
जयपुर में रविवार रात पहली बार एक अनोखा नजारा देखने को मिला। अब तक दिन में होने वालाा पद संचलन रात में आयोजित किया गया। इसमें संघ के स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाते नजर आए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से महाराणा प्रताप जयंती पर यह आयोजन हुआ। पद संचलन जहां से होकर गुजरा, वहां जय घोष गूंज उठा। संचलन में संघ के स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाते हुए जयघोष के साथ आगे बढ़े। राजापार्क के विभिन्न मार्गों पर यह पद संचलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन


संचलन राजापार्क स्थित सूरज मैदान करीब साढ़े नौ बजे शुरू हुआ। संचलन सूरज मैदान के पूर्वी द्वार से प्रारम्भ होकर मंशापूर्ण महादेव मन्दिर से विद्यास्थली विद्यालय, दिगम्बर जैन मन्दिर, माहेश्वरी पब्लिक स्कूल के पीछे, मोनीलेक अस्पताल, पूर्णाराम पार्क पुलिस थाना जवाहर नगर होते हुए सूरज मैदान के पश्चिमी द्वार से प्रवेश कर सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन


दरअसल, राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मन्दिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जयपुर प्रान्त का प्रथम वर्ष शिविर 13 मई से चल रहा है। संघ शिक्षा वर्ग में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में महाराणा प्रताप जयन्ती के मौके पर रविवार को शिक्षार्थी स्वयंसेवकों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से पथ संचलन रात्रि में निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed