फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rss is against caste system says bhagwat in bharatpur

जाति व्यवस्था को बढ़ावा दे रहे हैं राष्ट्र विरोधी, संघ खिलाफ - भागवत

Sat, 20 May 2017 07:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
rss is against caste system says bhagwat in bharatpur
MOHAN BHAGWAT - फोटो : Amar Ujala
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि देश में जाति व्यवस्था के कारण एकता और अखंडता को काफी क्षति पहुंच रही है, जिसे कुछ राष्ट्र विरोधी तत्व खत्म ही नहीं करना चाहते हैं। संघ जाति व्यवस्था के खिलाफ है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भरतपुर शहर में चल रहे द्वितिय अभ्यास वर्ग के तीसरे दिन शनिवार को भागवत का उद्बोधन हुआ। संघ प्रमुख भागवत ने शिक्षार्थीयों को भारतीय संस्कृति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी पौराणिक व्यवस्थाओं का पाठ पढ़ाया। उन्होंने योग अपनाने का भी आह्वान किया। भागवत ने शिक्षार्थियों को ऋषि मुनियों के जीवन जीने के तरीकों से भी रुबरु कराया। भागवत ने शिक्षार्थियों से कहा कि आज के दौर में सभी को हमारे ऋषि मुनियों के जीवन जीने के तरीके से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन


 भरतपुर के केशव नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अभ्यास वर्ग शुरू हुआ है जिसका समापन 2 जून को होगा। भागवत रविवार तक भरतपुर में ही रुकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कार्यक्रम में गत बुधवार को भाग लेने आए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को एक समूह के लोगों द्वारा किए गए विरोध का सामना भी करना पड़ा था। यहां रेलवे स्टेशन के बाहर एमएसजे कॉलेज के प्रो.अरविन्द वर्मा के नेतृत्व में भागवत को काले झंडे दिखाए गए थे। इस दौरान वर्मा का कहना था कि आरएसएस अपनी विचारधारा देश पर थोपने का काम कर रहा है और वो इसका विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed