{"_id":"59ba013c4f1c1b21688b46b5","slug":"rss-chief-dr-mohan-bhagwat-reached-jaipur-last-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो इसलिए जयपुर आए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो इसलिए जयपुर आए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
जयपुर स्टेशन पर आरएसएस प्रमुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत बुधवार देर शाम नियमित प्रवास पर जयपुर पहुंचे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार भागवत का छह दिन तक जयपुर प्रवास का कार्यक्रम है, जिसमें वे राजस्थान में चल रहे संघ कार्यों का फीडबैक लेंगे। इसकी शुरुआत आज से होने जा रही है। वे जयपुर के भारती भवन में राजस्थान क्षेत्र की कार्यकारिणी की बैठक लेंगे। यह बैठक तीन सत्र में आयोजित की जाएगी।
जयपुर प्रांत के संघचालक डॉ रमेश अग्रवाल के अनुसार आरएसएस प्रमुख 15 सितंबर को तीन प्रांतों के प्रचारकों की बैठक भी लेंगे, जबकि 17 सितंबर तक केशव विद्यापीठ जामडोली में खण्ड कार्यवाह अभ्यास वर्ग भी होगा।
विज्ञापन
आरएसएस प्रमुख डॉ मोहन भागवत का 16 सितंबर को जयपुर में संतों से मिलने का भी कार्यक्रम है। जबकि 18 सितंबर को डॉ भागवत मुख्य शिक्षक कार्यवाहों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन