फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RSS chief Dr Bhagwat will stay in Rajasthan, stay in Jaipur for six days

आरएसएस प्रमुख भागवत राजस्थान प्रवास पर, छह दिन तक लेंगे बैठकें

Wed, 13 Sep 2017 06:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 13 Sep 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
 RSS chief Dr Bhagwat will stay in Rajasthan, stay in Jaipur for six days
अारएसएस - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत राजस्थान प्रवास पर बुधवार रात जयपुर पहुंचेगें।
विज्ञापन


जयपुर प्रान्त संघचालक डॉ. रमेशचन्द्र अग्रवाल ने बताया कि सरसंघचालक 19 सितम्बर तक जयपुर में ठहरेंगे। संघ सुप्रीमो भागवत 14 सितम्बर को भारती भवन में राजस्थान क्षेत्र कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेगें।जिसमें राजस्थान क्षेत्र के तीनों प्रान्तों (जयपुर, जोधपुर, चित्तौड़) के प्रान्त संघचालक, प्रान्त कार्यवाह और प्रान्त प्रचारक सम्मिलित होगें। यह बैठक तीन विभिन्न सत्रों में सम्पन्न होगी। 

15 सितम्बर को जयपुर संघ कार्यालय पर तीनों प्रान्तों के प्रचारकों की बैठक रहेगी। 15 रात्रि से 17 सितम्बर तक केशव विद्यापीठ, जामडोली में खण्ड कार्यवाह अभ्यास वर्ग रहेगा। इस वर्ग में राजस्थान के सभी खण्डों के कार्यवाह सहभागी होगें। जिसमें सरसंघचालक भागवत मौजूद होंगे। 
विज्ञापन

 

संतों के साथ करेगें मुलाकात

 RSS chief Dr Bhagwat will stay in Rajasthan, stay in Jaipur for six days
लखनऊ में संघ प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
16 सितम्बर को भागवत संतों के साथ मुलाकात करेगें। 17 सितम्बर को भागवत केशव विद्यापीठ में खण्ड कार्यवाह अभ्यास वर्ग में रहेगें। 18 सितम्बर को जयपुर महानगर के मुख्य शिक्षक-कार्यवाहों के साथ बैठक रहेगी। 18 सितम्बर को ही राजस्थान क्षेत्र की मातृशक्ति एवं घुमंतु जातियों के प्रमुखों के साथ सरसंघचालक की बैठक रहेगी। डॉ. भागवत 19 सितम्बर को जयपुर से प्रस्थान करेगें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed