फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rs 57,000 crore approved for rail projects in Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान में रेल परियोजनाओं के लिए 57,000 करोड़ रुपये की मंजूरी, रेल मंत्री बोले-तेजी से हो रहा काम

Sat, 22 Oct 2022 12:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 22 Oct 2022 12:30 PM IST
सार

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने बताया कि राजस्थान के 8 बड़े रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित किया जा रहा है। सात रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Rs 57,000 crore approved for rail projects in Rajasthan
अश्विनी वैष्णव - फोटो : ANI

विस्तार

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को राजस्थान दौरे पर हैं। राजस्थान में रेल विभाग ने नई परियोजनाएं शुरू की हैं। रेल मंत्री ने बताया कि इस साल इस साल 57,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।  इस साल के लिए 7,565 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया था।

विज्ञापन


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस साल के लिए 7565 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है। काम तेजी से चल रहा है। हम प्रतिदिन 12 किमी रेलवे ट्रैक बिछाएंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान के 8 बड़े रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित किया जा रहा है। सात रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित का काम शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन



अश्विनी वैष्णव ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी रेलवे में पूरी तरह से परिवर्तन ला रहे हैं। पहले किसी भी स्टेशन पर आप जाओ तो नाक बंद करना पड़ता था लेकिन अब आपको सभी रेलवे स्टेशन पर काफी साफ-सफाई मिलेगी।प्रधानमंत्री मोदी देश भर में 50 स्थानों पर युवाओं को 75,000 से अधिक नियुक्ति पत्र देंगे। केंद्र के सभी मंत्रालयों को मिलाकर आज 75000 नियुक्ति पत्र सौंपे जा रहे हैं। आने वाले महीनों में 10 लाख से अधिक रोजगार के नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed