फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rs 2 lakh compensation on jet canceled

फ्लाइट रद्द की, जेट पर दो लाख रुपए का हर्जाना

Thu, 13 Jul 2017 07:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Thu, 13 Jul 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
Rs 2 lakh compensation on jet canceled
- फोटो : Demo pic
जिला मंच उपभोक्ता संरक्षण क्रम-2 ने दिल्ली से पटना की फ्लाइट रद्द करने के बाद वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करने पर जेट फ्लाइट लिमिटेड पर दो लाख रुपए का हर्जाना लगाया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मंच ने दस हजार रुपए परिवाद व्यय के अतिरिक्त अदा करने को कहा है। वहीं मंच ने फ्लाइट रद्द होने के कारण परिवादी की ओर से किए गए अन्य खर्च का पुनर्भरण भी विपक्षी कंपनी को करने के आदेश दिए हैं। मंच ने यह आदेश आरबी माथुर की ओर से दायर परिवाद पर सुनवाई करते हुए दिए।
विज्ञापन


परिवाद में कहा गया कि वर्ष 2011 में परिवादी को विवाह में पटना जाना था। उसने दिल्ली से पटना और वापसी का हवाई जहाज का टिकट 10896 रुपए में खरीदा। परिवादी जयपुर से ट्रेन में बैठकर दिल्ली पहुंचा। यहां उसे जानकारी दी गई कि फ्लाइट रद्द हो गई है। इस पर परिवादी ने विपक्षी कंपनी को पटना जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा, लेकिन कोई व्यवस्था नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते परिवादी विवाह समारोह में शामिल नहीं हो सका और वापस जयपुर आकर उसने वापसी की ट्रेन की टिकट रद्द करवाई। जब उसने पटना से वापसी का हवाई जहाज का टिकट रद्द करना चाहा तो कपंनी ने उससे भी इनकार कर दिया।


जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने जेट फ्लाइट पर दो लाख रुपए का हर्जाना लगाते हुए परिवाद व्यय के दस हजार रुपए सहित अन्य खर्च का पुनर्भरण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed