फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   RPSC organized second grade examination

RPSC EXAM: परीक्षा में बैठे 80 फीसदी स्टूडेंट

Mon, 01 May 2017 04:36 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 01 May 2017 04:36 PM IST
विज्ञापन
RPSC organized second grade examination
exam demo
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सोमवार को वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के ग्रुप 2 के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की गई। प्रदेश के 1445 केन्द्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न हुई। इसमें 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा देकर अपना भाग्य आजमाया। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव गिरीराज सिंह कुशवाहा ने बताया कि वरिष्ठ अध्यापक के 6468 पदों के लिए परीक्षा का आयेाजन किया जा रहा है। परीक्षा के लिए 475925 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 80 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि सर्वाधिक उपस्थित बांसवाड़ा में 90.36 और सबसे कम भरतपुर में 73.44 प्रतिशत रिकाॅर्ड की गई। कुशवाहा ने बताया कि 28 जून को उर्दू और पंजाबी विषय की परीक्षा आॅनलाईन होगी जबकि 30 जून को गणित व संस्कृत, 1 जुलाई को विज्ञान व हिन्दी और 2 जुलाई को अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की ऐच्छिक परीक्षा आॅफलाईन होगी।
विज्ञापन


परीक्षा केन्द्र संचालकों ने किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, केलकुलेटर, ब्लूटूथ या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व अन्य सामग्री नहीं ले जाने दिया। प्रवेश पत्र के अलावा मूल फोटोयुक्त आईडी देखकर ही परीक्षा देने की अनुमति दी गई। इसमें वैकल्पिक विषय विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी व पंजाबी विषय के अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान की परीक्षा सोमवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई। यह परीक्षा दोपहर 12 बजे तक चली। इस परीक्षा के बाद अब वैकल्पिक विषयों की परीक्षा का आयोजन जून में होगा। इसके लिए आरपीएससी बाद में परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed