फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rose Day 2018- Price of rose will increase in Valentine Week

Rose Day 2018: इस खास दिन और भी 'लाल' हुआ गुलाब, पूरे वीक रहेगा असर

Wed, 07 Feb 2018 09:10 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Feb 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Rose Day 2018- Price of rose will increase in Valentine Week
Rose Day
आज से वेलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत रोज डे से हो चुकी है। आज का दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन वे एक दूसरे को रेड रोज देकर विश करते हैं। रोज डे के लिए बाजार पहले ही सज चुका था। सुबह से ही गुलाब की बिक्री शुरू हो गई। यह बिक्री शाम तक दोपहर होते होते अपने चरम पर होगी।
विज्ञापन


यह जरूर है कि गुलाब के दाम आम दिनों के मुकाबले सुबह से ही दोगुने से ज्यादा हो गए हैं। उम्मीद की जा रही है कि दोपहर तक गुलाल और भी 'लाल' होगा, ये और भी ज्यादा दामों पर बिकेंगे।
विज्ञापन


बाजार में मौजूद फूल व्यापारियों की मानें तो इस पूरे वेलेंटाइन वीक गुलाब की कीमत बेहद ज्यादा रहेगी। यह आम दिनों से कई गुना रहेगी। खास तौर पर लाल गुलाब की कीमत और डिमांड दोनों ही बढ़ेगी। माना जा रहा है कि बीस रुपए में मिलने वाला गुलाब इन दिनों पचास से लेकर अस्सी रुपए तक बेचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों तक पहुंचते हैं दाम

Rose Day 2018- Price of rose will increase in Valentine Week
rose day

जयपुर के फूल व्यापारी विष्णु सैनी ने बताया कि लाल गुलाब की कीमत अभी दस से बीस रुपए है। रोज डे और वेलेंटाइन डे पर इसकी कीमत ज्यादा रहती है। बाकी दिन इनके मुकाबले थोड़ी कम रहती है। लाल गुलाब युवा ज्यादा खरीदते हैं। सिंगल गुलाब के अलावा गुलाब का गुलदस्ता भी डिमांड पर बनाते हैं। उसकी कीमत दो सौ रुपए से लेकर हजारों तक पहुंच जाती है।


वे कहते हैं कि बीच में प्लास्टिक के गुलाब का ट्रेंड भी चल गया था लेकिन अब फिर से रियल गुलाब का ट्रेंड चल पड़ा है। युवा अपने दोस्तों को रेड गुलाब देते हैं। हांलाकि यह थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन यह नेचुरल होता है। रेड के अलावा पीला और सफेद रंग का गुलाब भी खरीदा और बेचा जाता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed