{"_id":"58ff431d4f1c1be617c0c199","slug":"road-accident-two-man-die","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 25 Apr 2017 06:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह।
जैसलमेर जिले के पोकरण उपखंड में हुए दर्दनाक सडक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जोधपुर-जैसलमेर सडक मार्ग पर मिनी ट्रक व बोलेरो की भिडंत में बोलेरो सवार दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर में जोधपुर-जैसलमेर मार्ग पर लवां गांव के समीप हुए सडक हादसे में एक युवक ने मौका स्थल पर ही दम तोड़ दिया, वहीं बोलेरो में ही सवार एक अन्य युवक को उपचार के लिए पोकरण के स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया। उपचार के दौरान दूसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। दोनों युवक बाड़मेर के बताए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।