{"_id":"5a631bf04f1c1b805a8b512b","slug":"road-accident-in-udaipur-ahmedabad-highway-rto-guard-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चैंकिंग कर रहा था आरटीओ दस्ता, ट्रोले ने गार्ड को कुचला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर चैंकिंग कर रहा था आरटीओ दस्ता, ट्रोले ने गार्ड को कुचला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 20 Jan 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर शनिवार तड़के वाहनों की चैंकिंग कर रहे आरटीओ के उड़नदस्ते पर एक ट्रोला चालक ने तेजगति से ट्रोला चलाकर दो गार्डों को टक्कर मार दी। घटना में एक गार्ड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोवर्धनविलास पुलिस ने बताया कि उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर आरटीओ का उड़नदस्ता सुबह-सुबह वाहनों की जांच में जुटा था। इसी दौरान बलीचा बायपास पर नेला क्षेत्र के पास नाकाबंदी कराई गई थी। तभी प्रताप नगर की तरफ से बलीचा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रोले ने उड़नदस्ते में शामिल दो गार्डों और दो अन्य कर्मचारियों को चपेट में ले लिया। हादसे में गार्ड रणवीर (52) पुत्र दानीराम जाट निवासी रामवास लालवाणी जिला झुंझुनूं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रणसिंह (47) निवासी उदामंडी झुंझुनूं घायल हो गया।
घटना के बाद ट्रोला चालक मौके से फरार हो गया। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक गार्ड और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।