{"_id":"5a61ab934f1c1ba0268b538f","slug":"road-accident-in-sikar-rajasthan-due-to-fog-one-died-and-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से कोहराम: कई वाहन टकराए, दर्जन भर से ज्यादा घायल और एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से कोहराम: कई वाहन टकराए, दर्जन भर से ज्यादा घायल और एक की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे का सितम अभी जारी है। इसके चलते हाईवे पर दृश्यता साफ नहीं होने के चलते आज भी कई वाहन टकरा गए। हादसे में दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई।
हादसा आज सुबह सीकर जिले में हुआ। यहां सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी कड़ी में आज फतेहपुर शेखावाटी इलाके में कोहरे के चलते करीब आधा दर्जन के करीब वाहन एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में एक ड्राइवर की मौत होने की सूचना है। साथ ही, दर्जनभर से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला हादसा फतेहपुर इलाके में हरसावा गांव के पास हुआ। यहां पर राजस्थान रोडवेज की बस सामने से आ रहे एक ट्रोले से टकरा गई। इसी दोरान कोहरे के चलते पीछे से आ रहे कई वाहन यहां टकरा गए।
दूसरा हादसा कोतवाली तिराहे के पास हुआ। यहां ट्रक ने कोहरे के कारण दृश्यता साफ नहीं होने के चलते सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। वहीं, तीसरा हादसा नेशनल हाइवे 65 पर हुआ जहा ट्रक ने बस को टक्कर मार दी।